27 अगस्त 2012 - 19:30

अमेरिका के सीबीएस न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ रिपोर्टर का कहना है कि अमेरिका में पत्रकार, नेताओं के विपरीत निष्पक्ष रवैया अपनाते हैं इसके बावजूद उन्हें राजनीति के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करने की अनुमति नहीं दी जाती है यहाँ तक कि किसी अन्य देश में साक्षात्कार देने की अनुमति भी नहीं है...........

अहलेबैत समाचार एजैंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के सीबीएस न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ रिपोर्टर का कहना है कि अमेरिका में पत्रकार, नेताओं के विपरीत निष्पक्ष रवैया अपनाते हैं इसके बावजूद उन्हें राजनीति के बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करने की अनुमति नहीं दी जाती है यहाँ तक कि किसी अन्य देश में साक्षात्कार देने की अनुमति भी नहीं है।गुट निरपेक्ष आंदोलन की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सीबीएस चैनल के वरिष्ठ रिपोर्टर रैंडल जूयस ने गुट निरपेक्ष आंदोलन की समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि अमेरिका में एक पत्रकार के रूप में हमारी पूरी कोशिश है कि राजनेताओं के विपरीत निष्पक्ष व्यवहार और पार्टीबाज़ी के बिना एक स्वतंत्र और स्वाधीन दृष्टिकोण अपनाएंगे।रैंडल जूयस का कहना था कि राजनीति और पत्रकारिता दो अलग अलग क्षेत्र हैं, लेकिन इसके बावजूद अमेरिकी प्रशासन पत्रकारों को न केवल राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने की अनुमति नहीं देता बल्कि किसी दूसरे देश में साक्षात्कार देना भी हमारे लिए मना है. सीबीएस के वरिष्ठ पत्रकार ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों पर किए गए आतंकवादी हमलों पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि गुट निरपेक्ष आंदोलन के विशेषज्ञों की बैठक के अवसर पर विस्फोट का शिकार बने ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों के नष्ट वाहनों की प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण कदम है जिसने हमें बहुत अधिक प्रभावित किया है।निःसंदेह यह आतंकवादी गतिविधियाँ जिनमें परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया गया है अमानवीय और आतंकवादी कार्रवाई है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। सारी दुनिया आतंकवाद की विरोधी है। ईरान परमाणु वैज्ञानिकों के खिलाफ आतंकवादी कार्रवाई के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया की ओर संकेत करते हुए अमेरिकी पत्रकार ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि अमेरिकी सरकार ने निर्दोष लोगों की हत्या का समर्थन किया है और समर्थन करना भी नहीं चाहिए। अमेरिकी पत्रकार ने यह जोर देकर कहा है कि अमेरिका को इस संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट और साफ़ बयान करना चाहिए। याद रहे अमेरिका और इस्राइल के प्रमुखों ने अपने भाषणों में कई बार कहा है कि ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियाँ ईरान को परमाणु तकनीक से रोकने के लिए की जा रही हैं।समाप्त...166